प्रियंका चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड में पूरा किया अपना बॉलीवुड सपना, बर्फ से ढ़की जमीन पर फिल्माया फिल्मी सीन

Wednesday, Oct 16, 2024-04:03 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लेटेस्ट फोटोज व वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों प्रियंका स्विट्जरलैंड में हैं, जहां उन्होंने अपना बॉलीवुड का सपना पूरा कर लिया है। इसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर है।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जहां उन्हें बर्फ से ढ़की जमीन पर खुशी से घूमते हुए देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘क्रेन्स मोंटाना, एल्प्स, स्विट्जरलैंड में अपने बॉलीवुड सपनों को साकार करते हुए।’ इस दौरान पीसी ब्लू कलर के लॉन्ग कोट और खुले बालों में काफी गॉर्जियस लग रही हैं।

 

PunjabKesari

 

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ और ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News