''पाणी'' की स्क्रीनिंग के बाद अमेरिका लौटीं Priyanka Chopra, कॉर्सेट-कैप निक की बीवी का दिखा कूल लुक
Saturday, Oct 19, 2024-03:13 PM (IST)

मुंबई: देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा 16 अक्टूबर को भारत आई थीं। पीसी पाणी की स्क्रीनिंग और अपने कुछ प्रोफैशनल काम के चलते इंडिया आईं थीं। वहीं दो दिन भारत में गुजारने के बाद अब अमेरिका लौट गई हैं।
शनिवार को प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।इस दौरान वे कैजुअल लुक में नजर आईं। लुक की बात करें तो पीसी ने व्हाइट एंड ब्लू कॉर्सेट पहना था जिसके साथ उन्होंने ग्रे जैकेट पेयर की थी। कैप, शेड्स लगाए प्रियंका काफी कूल दिख रही थीं।
अपने लुक को उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंपलीट किया। पीसी एयरपोर्ट पर हाथ में ब्लैक कलर का ब्रांडेड बैग कैरी करती नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा इस दौरान पैपराजी को जमकर पोज देती दिखाई दीं। फैंस पीसी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
दो दिन भारत में रहीं प्रियंका चोपड़ा मुंबई में कई इवेंट्स में शामिल हुईं।एक इवेंट में उन्हें सिल्वर शिमरी मिनी स्कर्ट में देखा गया।
इसके साथ लॉन्ग ट्रेल उनके लुक को स्टाइलिश बना रही थी। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग मराठी फिल्म 'पाणी' की स्क्रीनिंग में भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने शिमरी गाउन में जलवा बिखेरा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
शादी के चंद दिनों बाद परेशान हुई Priyanka Chopra की भाभी,नीलम उपाध्याय ने दिखाए गले पर बने लाल निशान
