वेस्टर्न ड्रेस में छाईं प्रियंका चोपड़ा, सूट में ''प्रॉपर पटोला'' बन परिणीति ने दी बहन को पूरी टक्कर
Friday, Oct 18, 2024-04:59 PM (IST)

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा जब से निक जोनस संग विदेश में सेटल हुईं है उनके हर लुक में ग्लैमर का कोशंट बढ़ता हुआ ही नजर आता है। वह न केवल अपने लुक्स के साथ जमकर एक्सपेरिमेंट्स करने लगी हैं बल्कि अपनी स्टनिंग फैशन चॉइस से कभी अपने फैंस को निराश भी नहीं करतीं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
अपने स्टाइल को लेकर हमेशा सबसे आगे रहने वाली प्रियंका को न केवल उनकी छोटी बहन परिणीति चोपड़ा ने टक्कर दी बल्कि सूट में पटोला बन सारी लाइमलाइट अपने नाम भी कर ली।
दरअसल, चोपड़ा सिस्टर्स हाल ही में मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान जहां प्रियंका का वेस्टर्न लुक देखने को मिला। वहीं परिणीति देसी अवतार में दिखीं। चलिए डालते हैं चोपड़ा सिस्टर्स के लुक्स पर एक नजर...
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 अक्टूबर की दोपहर shoppers stop event में पहुंची। इस दौरान उनका हाॅट लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो पीसी ने ऑफ शोल्डर शाॅर्ट ड्रेस पेयर की थी।
पीसी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया था। हूप्स और चेन पीसी के इस वेस्टर्न लुक को और भी स्टनिंग बना रहे थे। इस दौरान प्रियंका ने व्हाइट हाई हील्स पेयर की थीं।

परिणीति चोपड़ा
वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा को जूहू में स्पाॅट किया गया। लुक की बात करें तो परिणीति ने फ्राॅक सूट पेयर किया था। इसके साथ उन्होंने सूट से मैचिंग दुपट्टा लिया था। ब्लैक शेड्स परिणीति के इस देसी लुक को ग्लैमरस का तड़का दे रहे थे। परिणीति ने मिनिमल मेकअप, पंजाबी जुत्ती से लुक को पूरा किया। प्राॅपर पटोला बन परिणीति कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं।