विदेश बैठे-बैठे प्रियंका चोपड़ा ने की करोड़ों की डील, एक साथ बेचे मुंबई के चार अपार्टमेंट

Friday, Mar 07, 2025-12:15 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाई है। वह फिल्मों के अलावा एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से भी अच्छी कमाई करती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने विदेश बैठे-बैठे भारत में करोड़ों रुपये की डील कर डाली है। प्रियंका ने मुंबई के अपार्टमेंट करोड़ों में बेच दिए हैं, जिसके बाद वह खूब चर्चा में आ गई हैं।

PunjabKesari

 

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मुंबई में अपने एक नहीं, बल्कि चार अपार्टमेंट्स एक ही परिवार को बेच दिया है। इन अपार्टमेंट्स से उन्होंने कुल 16.17 करोड़ रुपये की डील की है। ये लेन देन 3 मार्च 2025 को हुआ है। सचदेवा फैमिली के अलग-अलग सदस्यों ने ये प्रॉपर्टी खरीदी है।

 

ये फ्लैट्स मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित ओबेरॉय स्काई गार्डन्स में हैं। तीन फ्लैट्स 18वें फ्लोर पर और एक 19वें फ्लोर पर स्थित है। फ्लैट नंबर 1801/ए श्रुति गौरव सचदेवा ने 3 करोड़ 45 लाख 11 हजार 500 रुपये में खरीदा। 1,075 स्क्वायर फीट के इस फ्लैट के लिए 17 लाख 26 हजार रुपये स्टांप शुल्क का भुगतान किया गया।

PunjabKesari

 

फ्लैट नंबर 1801/सी स्नेहा डांग सचदेवा ने 2 करोड़ 85 लाख रुपये में खरीदा। 885 स्क्वायर फीट के इस फ्लैट के लिए 14 लाख 25 हजार रुपये स्टांप शुल्क का भुगतान किया गया। फ्लैट नंबर 1901/सी रौनक त्रिलोका सचदेवा को 3 करोड़ 52 लाख रुपये में बेचा गया। 1,100 वर्ग फीट के इस फ्लैट के लिए 21 लाख 12 हजार रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया गया। वहीं एक जोड़ी फ्लैट (1801/बी और 1901/बी) का सौदा 6 करोड़ 35 लाख रुपये में हुआ। इसे रजनी त्रिलोक सचदेवा ने खरीदा और 31 लाख 75 हजार रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया गया।

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी आखिरी फिल्म 2019 में "स्काई इज़ द पिंक" में नजर आई थी। हालांकि, वह आगामी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं, जिनमें "द ब्लफ" और "हेड ऑफ स्टेट" शामिल हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News