मार्च में कृति खरबंदा संग सात फेरे लेंगे पुलकित सम्राट,वायरल हुआ कपल का वेडिंग कार्ड !

Wednesday, Mar 06, 2024-12:37 PM (IST)

मुंबई: बी-टाउन में इस साल वेडिंग सीजन चल रहा है। साल 2024 में कई स्टार्स ने अपने प्यार संग शादी रचाई। वहीं अब इस वेडिंग सीजन में एक और एक्टर के घर शहनाई बजने जा रही है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि पुलकित सम्राट हैं।

PunjabKesari

जी हां, पुलकित सम्राट इस साल कृति खरबंदा संग शादी रचाने वाले है। अफवाहें थीं कि यह जोड़ा फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंधेगा। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। अब इस कपल के वेडिंग पर नया अपडेट सामने आया है। साथ ही इनकी शादी का इनवाइट भी लीक हो गया है।

PunjabKesari

तस्वीर में कृति और पुलकित अपने समुद्र तट वाले घर में चिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें हम कृति और पुलकित फरबेबीज को भी देख सकते हैं।  इस कार्ड में कपल का कोलाज है और उसमें लिखा है-'अपने लोगों के साथ जश्न मनाने के लिए और सब्र नहीं कर सकते। पुलकित और कृति को ढेर सारा प्यार।' इसके साथ ही दोनों की वेडिंग डेट भी रिवील कर दी गई है। हालांकि सच क्या है, अभी पुख्ता जानकारी नहीं है।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स की मानें तो, पुलकित और कृति 13 मार्च 2024 को शादी कर सकते हैं। दोनों ने शादी की तैयारियां भी कर ली हैं। दोनों हफ्तेभर बाद हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ 7 जन्मों के वायदे करेंगे। एक्ट्रेस के वैलेंटाइन डे के पोस्ट इस बात का इशारा हो गया था कि ये सात फेरे कब लेंगे। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'हाथों में हाथ डालकर, और मार्च में साथ चलें।'

PunjabKesari

 

पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी होगी। पहली उन्होंने सलमान की मुंहबोली बहन से की थी। मगर बाद में इनका तलाक हो गया था। अब ये कृति संग जिंदगी बिताने जा रहे हैं। 30 जनवरी को कृति और पुलकित ने रोका सेरेमनी की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं थीं। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News