हम पेरेंट्स नहीं बन रहे..राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Thursday, Jan 30, 2025-12:58 PM (IST)

मुंबई. राजकुमार राव और पत्रलेखा ने साल 2021 में शादी रचाई थी और अब इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंधे तीन साल हो गए हैं। ऐसे में कई बार कपल के पेरेंट्स बनने की अफवाहें लगातार सोशल मीडिया पर उठती रहती हैं। वहीं, अब हाल ही में एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।


दरअसल, राजकुमार ने कुछ समय पहले अपनी और पत्रलेखा की रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा था, "कुछ खास आ रहा है। आप सभी के साथ इसे शेयर करने का इंतजार नहीं हो रहा है। स्टे ट्यून!" इस पोस्ट के बाद, फैंस ने गेस करना शुरू कर दिया कि क्या यह कपल पेरेंट्स बनने वाला है।  
 


प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बाद राजकुमार ने पोस्ट को एडिट किया और साफ किया कि वह और पत्रलेखा पेरेंट्स नहीं बन रहे हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, "हम पेरेंट्स नहीं बन रहे हैं।" इसके साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया।  

 


कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द ही नेटफ्लिक्स के किसी प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले राजकुमार और पत्रलेखा ने एक साथ फिल्म "सिटीलाइट" में काम किया था, जो 2014 में रिलीज हुई थी। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News