अगर सच में ऐसा होता तो..फ्रॉड कहे जाने पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, मदद मिलने को लेकर बोले- मुझे सिम्पेथी नहीं चाहिए

Thursday, Feb 19, 2026-04:46 PM (IST)

मुंबई. एक्टर राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल गए थे और 16 फरवरी को उन्हें अंतरिम जमानत मिली। हालांकि, 17 फरवरी को एक्टर जेल से रिहा हुए थे। बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने हाल ही में अपना जेल का एक्सपीरियंस भी शेयर किया था। वहीं, अब उन्होंने फ्रॉड कहे जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी साथ ही उन लोगों के बारे में बात की जिन्होंने जेल जाने के बाद उनकी मदद की थी
 
हाल ही में मीडिया से बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा, 'ये मामला सबसे पहले 2012 में मीडिया में आया। उस वक्त मुझे फ्रॉड लिखा गया था। तब से मैं एक साल में कम से कम 10 फिल्में कर रहा हूं। अगर मैं सच में फ्रॉड होता तो लोग मेरे साथ काम करना क्यों जारी रखते? इंडस्ट्री को ये साबित करने की जरुरत नहीं है कि वो मेरे साथ हैं। मुझे विश्वास है कि सभी मेरे साथ हैं।'


जब उनसे उनकी फाइनेंशियली मदद करने के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने मदद करने वालों के नाम और अमाउंट बताने से मना कर दिया। एक्टर ने कहा, 'जिसने भी मेरी मदद की मैं उसकी रिस्पेक्ट करता हूं, लेकिन मुझे सिम्पेथी नहीं चाहिए।'

बता दें, हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से काम की गुजारिश की थी। एक्टर ने कहा था- उन्‍हें इंडस्‍ट्री में अच्‍छे रोल्‍स की जरूरत है। जिन लोगों ने पहले मेरी मदद की है, मेरा साथ दिया है, मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि वे एक बार फिर उन रोल में मेरी मदद करें जो मैं करना चाहता हूं। इसके लिए पैसा उनकी मजीं से हो सकता है। जो भी फीस वो तय करेंगे, मैं काम करने लिए राज़ी हूं। मैं हर एक आशीर्वाद की वजह से आगे बढ़ा हूं। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा साथ दिया और मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी बुराई की।


बता दें कि जब राजपाल यादव जेल में थे तब सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन जैसे एक्टर्स ने मदद की थी.


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News