''सिर्फ अनाउंसमेंट न करें, सच में भागीदार बने..राजपाल यादव की मदद करने वालों को मीका सिंह की खास गुजारिश
Thursday, Feb 12, 2026-12:48 PM (IST)
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्टर राजपाल यादव इन दिनों काफी मुसीबतों से घिरे हुए हैं। चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को एक्टर ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। कर्जे के बोझ तले दबे राजपाल यादव की मदद के लिए कई सेलिब्रेटीज आगे आए हैं और उन्हें लाखों की राशि देकर राहत देने का ऐलान किया है। इसी बीच सिंगर मीका सिंह ने राजपाल यादव को लेकर एक खास गुजारिश की है। सिंगर ने एक्टर, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स, जिन्होंने राजपाल के साथ काम किया है उनसे आगे बढ़कर मदद करने की अपील की है। खुद मीका ने एक्टर की मदद के लिए 11 लाख रुपए की राशि दी है।

मीका सिंह ने हाल ही में लिखा, "अपनी पोस्ट के बाद मैं सच में बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहा हूं। सबको एक साथ आते देखना बहुत अच्छा लग रहा है, यही हमारी इंडस्ट्री की एकता है। मेरी एक छोटी सी गुजारिश है कि प्लीज सिर्फ अनाउंसमेंट पोस्ट न करें। पक्का करें कि हम सच में भागीदार बनें और इसे पूरा करें।
आगे उन्होंने कहा- बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि पैसे कहां भेजें। आइए इसे ठीक से और ट्रांसपेरेंट तरीके से ऑर्गनाइज करें ताकि सब कुछ सीधे सही जगह पर जा सके। सपोर्ट सिर्फ बातों के बारे में नहीं है, यह एक्शन के बारे में है। आइए हम सब एक साथ खड़े हों और इसे सही तरीके से करें।"

हाल ही में राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी जैन ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कंफर्म किया था कि सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और डायरेक्टर डेविड धवन ने एक्टर की मदद के लिए आगे आए हैं। वहीं, बीते दिन जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह ने राजपाल यादव को 1 करोड़ 11 लाख की मदद देने का ऐलान किया था। इससे पहले नेता तेज प्रताप यादव ने भी उन्हें 11 लाख की मदद देने की घोषणा की थी।
