रणबीर-आलिया के 250 करोड़ी बंगले की नेमप्लेट तैयार, दादा-दादी की यादों से जुड़ा है ‘कृष्णा राज’ का कनेक्शन

Sunday, Feb 01, 2026-05:48 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का 250 करोड़ का बंगला आखिरकार पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। पिछले कई वर्षों से जिस घर का निर्माण और रिनोवेशन चल रहा था, अब उसकी पहली झलक सामने आ गई है। हाल ही में बंगले के बाहर लगी नेमप्लेट ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

 

रणबीर और आलिया के इस नए घर का नाम ‘कृष्णा राज’ रखा गया है। यह नाम रणबीर कपूर की दादी कृष्णा कपूर को श्रद्धांजलि के रूप में चुना गया है। इस नाम के जरिए कपूर परिवार ने अपनी जड़ों, विरासत और पारिवारिक मूल्यों को सम्मान दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहुत जल्द रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, उनकी बेटी राहा और रणबीर की मां नीतू कपूर इस बंगले में रहने के लिए शिफ्ट होने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

घर में प्रवेश से पहले परिवार ने धार्मिक परंपराओं का भी पूरा ध्यान रखा। जानकारी के अनुसार, नवंबर 2025 में नीतू कपूर, रणबीर, आलिया और राहा ने नए घर में एक खास पूजा का आयोजन किया था। इस पूजा की कुछ झलकियां आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया था।

 

करीब 250 करोड़ रुपये की लागत वाले इस आलीशान बंगले में पिछले कुछ सालों से रिनोवेशन का काम चल रहा था। बताया जाता है कि यह लगभग 80 साल पुरानी संपत्ति है, जो 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर को विरासत में मिली थी।  
  
यह बंगला मूल रूप से रणबीर कपूर के दादा राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा कपूर का था। बाद में यह संपत्ति उनके बेटे ऋषि कपूर और बहू नीतू कपूर के नाम आई। रणबीर कपूर ने अपनी दादी की याद में इस बंगले का नाम बदलने की बजाय ‘कृष्णा राज’ को ही बनाए रखने का फैसला किया, जिससे परिवार की विरासत और भावनात्मक जुड़ाव साफ झलकता है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News