87 साल की उम्र में रणबीर कपूर की दादी कृष्णा कपूर का हुआ निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Monday, Oct 01, 2018-10:08 AM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर और लेजेंड फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, सोमवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली ।

PunjabKesari

 

कृष्णा कपूर पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं। कृष्णा को कई सालों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही लोग कपूर फैमिली के घर शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे हैं। ट्विटर पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

PunjabKesari

 

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा कि श्रीमती कृष्णा राजकूपर ने निधन से काफी गहरा दुख हुआ है।  भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार और नंदा परिवार के साथ है। ओम शांति।

PunjabKesari

वहीं, रवीना टंडन ने कपूर परिवार को सांत्वना देते हुए टीट किया- "कपूर परिवार के लिए दुख का क्षण है। एक युग कृष्णा राज कपूर के साथ गुजर गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।"

PunjabKesari

 

बता दें कि कृष्णा  ने 1946 में राज कपूर से शादी रचाई थी। उनके पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रिमी जैन हैं। वे करीना, रणबीर और रिद्धिमा कपूर की दादी थीं।

PunjabKesari

 

87 साल की उम्र में भी वे काफी एक्टिव रहती थीं। कृष्णा राज कपूर अक्सर फैमिली पार्टी और मूवी प्रीमियर में नजर आ जाती थीं। साल 1988 में जब राज कपूर का निधन हुआ, उसके बाद उन्होंने ही अपने पूरे परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखा था। कृष्णा के निधन के साथ ही कपूर परिवार के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है। 

PunjabKesari

 

 

 


Neha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News