लंदन वेकेशन पर रणबीर कपूर की ''Twirl Girl'' बनीं आलिया भट्ट, नो मेकअप लुक में खूबसूरत दिखीं ''Mrs.Kapoor''

Tuesday, Jul 22, 2025-11:16 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में बेटी राहा कपूर संग लंदन में थे हालांकि वह अब इंडिया लौट आए हैं। वहीं अब घर लौटते ही आलिया लंदन वेकेशन की यादों में खो गईं हैं। आलिया ने हाल ही में रणबीर संग बिताए लम्हों की वीडियो फैंस के साथ शेयर की है।

PunjabKesari

वीडियो में आलिया भट्ट को कई अलग-अलग आउटफिट्स में देखा जा सकता है बाथरोब, ब्लैक ड्रेस, सफेद टी-शर्ट और पैंट, स्वेटर और डेनिम्स। वह कभी किसी स्वीमिंग पूल के पास आउटडोर में तो कभी किसी इमारत के अंदर पोज़ देती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

इस क्लिप में आलिया हाथ थामे हुए मुस्कुराती हैं और घुमती हैं जिससे उनका खिलखिलाता मूड और रोमांटिक अंदाज़ झलकता है। हालांकि, उन्होंने उस शख्स का चेहरा नहीं दिखाया जो उन्हें हाथ पकड़कर ट्वर्ल करवा रहा है।

PunjabKesari

फैंस ने अंदाजा लगाया है कि वो शख्स रणबीर कपूर ही हैं, लेकिन आलिया ने इसे सीक्रेट ही रखा। आलिया और रणबीर कपूर के इस वीडियो के बैकग्राउंड पर एक रोमांटिक सॉन्ग ‘दिल मेरे’ भी सुनाई दिया है।आलिया भट्ट ने जो वीडियो साझा किया है, उसके साथ एक कैप्शन भी लिखा-'ट्विर्ल गर्ल।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

काम की बात करें तो रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ। इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा वह संजय लीला भंसाली की एक फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी कर रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी साथ नजर आएंगे। आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म कर रही हैं। साथ ही वह एक वुमन सेंट्रिक फिल्म ‘अल्फा’ भी कर रही हैं। यह एक स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म बताई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News