रणवीर सिंह की ''धुरंधर'' पर दिखा दिल्ली बम ब्लास्ट की घटना का असर, पोस्टपोन हुआ ट्रेलर लॉन्च

Wednesday, Nov 12, 2025-04:32 PM (IST)

मुंबई. दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस घटना ने आम नागरिकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी झकझोर दिया। वहीं, इस हादसे से आहत गायक मीका सिंह ने दिल्ली में होने वाला अपना शो रद्द कर दिया। तो वहीं, रणवीर सिंह की आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म धुरंधर पर भी इस दुखद घटना का असर पड़ा है। 


रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर फिल्म का ट्रेलर पहले 12 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाला था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। मेकर्स ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर दी और स्पष्ट किया कि यह कदम दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के प्रति सम्मान स्वरूप उठाया गया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

मेकर्स का आधिकारिक बयान

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की ओर से जारी बयान में कहा गया- “कल दिल्ली विस्फोट से प्रभावित पीड़ितों और परिवारों के सम्मान में, 12 नवंबर को होने वाला धुरंधर ट्रेलर लॉन्च स्थगित किया जा रहा है। नई तारीख की जानकारी जल्द साझा की जाएगी। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।”

दिसंबर में रिलीज होगी ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह की यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीज़र को इस साल जुलाई में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News