स्वालिना संग शादी के बंधन में बंधे रैपर Emiway Bantai, मेहरून लहंगा में खूबसूरत दुल्हन बनी एक्ट्रेस

Friday, Jan 24, 2025-12:51 PM (IST)

मुंबई: मनोरंजन जगत में इस समय वेडिंग सीजन चल रहा है। जहां साल की शुरुआत में अरमान मलिक ने अपनी लेडी लव आशना श्राॅफ संग शादी रचाई थी। इसके बाद दर्शन रावल ने 18 जनवरी को  
बेस्ट फ्रेंड धरल के साथ सात फेरे लिए। वहीं अब  खबर है कि मशहूर रैपर एमीवे बंटाई ने भी शादी कर ली है।

PunjabKesari

रैपर ने खुद फैंस को अपनी सीक्रेट वेडिंग की खबर सुनाई है। रैपर ने स्वालिना संग शादी रचाई है। उनकी शादी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

PunjabKesari

रैपर एमीवे बंटाई ने इंस्टाग्राम पर एक कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर किया है। इस फोटो में एमीवे बंटाई फ्लोरल डिजाइन वाली शेरवानी में नजर आ रहे हैं। सनग्लासेस लगाकर रैपर ने अपनी दुल्हन स्वालिना के साथ ट्विनिंग की है।

PunjabKesari

स्वालिना मैरून और पिंक जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मिनिमल मेकअप और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ सनग्लासेस में स्वालिना मॉडर्न ब्राइड लग रही हैं। दोनों साथ में बेहद खुश लग रहे हैं।

PunjabKesari

स्वालिना एक्ट्रेस. प्रोफेशनल मॉडल एयर पॉपुलरम्यूजिक आर्टिस्ट हैं। उनका असली नाम Halina Kuchey है। स्वालिना ने ढेर सारे म्यूजिक वीडियोज किए हैं। 2023 में सुपरहिट सॉन्ग 'कुड़ी'  में दोनों साथ काम कर चुके हैं। उस वीडियो में रैपर एमीवे बंटाई और स्वालिना की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। वहीं अब दोनों ने शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है।

PunjabKesari


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News