महादेव की भक्ति में डूबीं रवीना टंडन, अक्षय से लेकर सोनू सूद ने फैंस को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
Sunday, Feb 15, 2026-04:22 PM (IST)
मुंबई. आज पूरे देश में महाशिवरात्रि के पर्व की धूम देखने को मिल रहा है। मंदिरों से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ लोग महादेव के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
भगवान शिव की कृपा हम सभी पर बनी रहे। 🙏
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 15, 2026
ॐ नमः शिवाय। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
जय महाकाल 🔱 pic.twitter.com/HT9hhJSd0J
एक्टर अक्षय कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'भगवान शिव की कृपा हम सभी पर बनी रहे. ॐ नमः शिवाय. महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। जय महाकाल.'
एक्टर सोनू सूद ने उज्जैन महाकाल के दर्शन की अपनी पुरानी फोटोज शेयर कीं और लिखा- ''जय महाशिवरात्रि। नंदी की अडिग आस्था और महाकाल की असीम शक्ति हम सब पर बनी रहे।''
एक्ट्रेस किरण खेर ने अपनी इंस्टास्टोरी पर पोस्ट शेयर कर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
एक्टर अनुपम खेर ने महाकाल का वीडियो शेयर कर लिखा- आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ! भगवान शंकर हमेशा आपकी रक्षा करे! श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन 14-02-2026!! कण-कण में महादेव! हर हर महादेव! जय शिव शम्भू!❤️
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी बाबा की भक्ति में डूबी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
