प्यार में धोखा नहीं सह पाईं रियलिटी शो की डांसर, मौत को लगा लिया गले
Monday, Mar 03, 2025-07:41 AM (IST)

मुंबई. प्यार में पड़कर या तो इंसान संवर जाता है या फिर बर्बाद हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही हुआ किसी प्यार में रियलिटी शो की डांसर काव्या कल्याणी के साथ। प्यार में धोखा मिलने की बात को यह डांसर सह नहीं पाई और मौत को गले लगा लिया। इस खबर को जानकर उनके फैंस हैरान और सदमे में हैं।
ये हादसा खम्मम (Khammam) ग्रामीण मंडल के Ponekallu में हुआ है, जहां फांसी लगाकर डांसर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
दरअसल, रियलिटी शो की इस डांसर को प्यार में धोखा मिला था, जिसे वो सह न सकीं। प्यार में धोखा मिलने पर काव्या कल्याणी ने मौत को मुंह लगाने का फैसला कर लिया।
गलत कदम उठाने से पहले काव्या कल्याणी ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पर धोखे के आरोप लगाए थे। काव्या ने मरने से पहले अपने लवर अभी (Abhi) पर आरोप लगाया कि 5 साल के रिश्ते के बाद भी उन्होंने चीट कर दिया। बॉयफ्रेंड के दूसरी लड़की के साथ रिश्ता रखने से काव्या टूट गई थीं। वो अभी को साथ रहने की रिक्वेस्ट करती रही, लेकिन जब उनमें लड़ने की ताकत नहीं बची तो उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
अब इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। अभी के खिलाफ इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
बता दें, अपने इस वीडियो में काव्या ने अपने माता-पिता से माफी भी मांगी थी। साथ ही अपने लिए इंसाफ की भी मांग की थी। काव्या ने खुलासा किया था कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें छोड़ किसी और लड़की से शादी कर रहा है। इतना ही नहीं बॉयफ्रेंड ने उन्हें घर छोड़कर जाने को भी कह दिया था।