भाई संग मिलकर रिया चक्रवर्ती ने खोला स्टोर,आमिर खान की बेटी-दामाद से लेकर ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे ये स्टार्स
Saturday, May 24, 2025-11:11 AM (IST)

मुंबई: साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लोगों के निशाने पर आ गईं थीं। रिया को पूरे विवाद में 'बलि का बकरा' बनाया गया थाजिसके चलते एक्ट्रेस को काफी नफरत और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस को ट्रोलिंग के साथ-साथ जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। वहीं अब रिया चक्रवर्ती धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को नाॅर्मल कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने मुंबई में खुद का एक नया स्टोर लॉन्च किया जिसकी ओपनिंग पर कई बड़े स्टार्स पहुंचे।
रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में ये स्टोर अपने भाई शोविक के साथ मिलकर खोला है। दोनों ओपनिंग के दौरान ट्विनिंग किए नजर आए।
एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी स्टाइलिश अंदाज में पति अंगद बेदी के साथ रिया के स्टोर लॉन्च इवेंट में पहुंची।
करिश्मा तन्ना भी अपने पति के साथ रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करने के लिए उनके स्टोरी ओपनिंग पहुंची।
आमिर खान की बेटी इरा खान भी अपने पति के साथ रिया के स्टोर लॉन्च इवेंट में पहुंची।
मुनव्वर फारुकी
फातिमा सना शेख
साकिब सलीम