पार्टनर A$AP रॉकी संग रिहाना ने मनाया 37वां बर्थडे, पैंट-सूट में पाॅप स्टार का दिखा बाॅसी लुक

Saturday, Feb 22, 2025-03:02 PM (IST)

लंदन: पाॅप स्टार रिहाना ने 20 फरवरी को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को रिहाना ने  पार्टनर A$AP रॉकी के साथ मनाया। रिहाना का ये बर्थडे मनाने का एक खास कारण और था।

PunjabKesari

दरअसल,रॉकी (36) को हाल ही में उनके कोर्ट केस में बरी कर दिया गया जिससे यह मौका और भी खास बन गया। A$AP रॉकी, जिनका असली नाम रकीम मेयर्स है, को 2021 में हॉलीवुड में हुई एक झड़प के दौरान पूर्व दोस्त पर गोली चलाने के आरोपों से बरी कर दिया गया।

PunjabKesari


मंगलवार को आए इस 'नॉट गिल्टी' वेर्डिक्ट के बाद, रैपर और उनकी पार्टनर रिहाना ने इस जीत को शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। यह फैसला कपल के लिए बड़ी राहत लेकर आया और उन्होंने इसे रिहाना के 37वें जन्मदिन के साथ डबल सेलिब्रेशन में बदल दिया! लुक की बात करें तो पार्टी के लिए रिहाना ने बाॅसी अवतार चुना।

PunjabKesari

उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ रेड स्ट्राइप्ड टाई लेयर की जिसे ब्लैक ट्राउज़र्स के साथ पेयर किया। अपने लुक को और ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने स्टिलेटोज़ भी कैरी किए।हमेशा की तरह, रिहाना ने एंड्रोजिनस फैशन को नए अंदाज में पेश किया जो क्लासी और ट्रेंडसेटर वाइब्स दे रहा था!

PunjabKesari

A$AP रॉकी ने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल को बरकरार रखते हुए ग्रे ब्लेज़र और ब्लैक लूज़-फिटिंग ट्राउज़र्स के ऊपर एक ट्रेंच कोट लेयर किया, जिससे उनका लुक बेहद क्लासी और एलीगेंट लग रहा था। उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश सनग्लासेस से कंप्लीट किया, जो उनके कूल और रिफाइंड अंदाज को और भी निखार रहा था। इस खास मौके पर रिहाना और रॉकी के साथ उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News