6 महीने बाद अपने Hometown पहुंचे रोहन मेहरा, लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंस गए थे एक्टर
Wednesday, May 27, 2020-11:58 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. लॉकडाउन के चलते कई बॉलीवुड स्टार्स अपनी फैमिली से दूर थे और नियमों का उलंघन नहीं करना चाहते थे। लेकिन अब लॉकडाउन के चौथे चरण में घरेलू उड़ानों के शूरु होने के बाद कई स्टार्स अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर रोहन मेहरा अपने घर पहुंच गए हैं।
इस बात की जानकारी रोहन मेहरा ने खुद दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी अपने घर, फ्लाइट्स और एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
बता दें रोहन मुंबई से दिल्ली होकर अपने घर अमृतसर पहुंचे हैं। अपने घर की बाहर से तस्वीर शेयर कर एक्टर ने लिखा फाइनली 6 महीने बाद अपने घर में।
उनके पोस्ट देखकर पता चलता है कि रोहन अपने होमाटाउन पहुंच कर कितने खुश है।
वर्कफ्रंट पर,रोहन ने अपने करियर की शुरूआत साल 2012 में शो गुमराह से की थी। इसके बाद वो बड़े अच्छे लगते हैं, ससुराल सिमर का, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल्स में नजर आए। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में रोहन ने हिना खान के बेटे का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोंरी। इतना ही नहीं एक्टर 'बिग बॉस' 10 में भी पार्टिसिपेट कर चुके हैं। साल 2013 में रोहन ने फिल्म 'सिक्सटीन' और 2015 में मूवी 'Uvaa' में काम किया था।