रुबीना दिलाइक के पेरेंट्स की शादी को हुए 35 साल, एक्ट्रेस ने खास अंदाज में किया विश

Wednesday, Aug 25, 2021-02:19 PM (IST)

मुंबई: 'बिग बॉस 14' विनर और एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ फैमिली संग बिताए हसीन पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रुबीना की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुई हैं। ये तस्वीरें रुबिना ने अपने माता-पिता की 35वीं एनिवर्सरी के मौके पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

पहली तस्वीर में रुबिना अपने पेरेंट्स और बहन ज्योतिका के साथ नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में रुबिना के पति अभिनव शुक्ला भी अपने ससुराल वालों के साथ पोज देते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ रुबिना ने लिखा-'मॉम-डैड को 35वीं सालगिरह की बधाई...ये एक माइलस्टोन है आप खुश और स्वस्थ्य रहें।' फैंस रुबिना द्वारा शेयर की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari 

इससे पहले रुबीना ने बिग बॉस 14 के अपने सबसे बड़े पछतावे को लेकर एक लंबा सा नोट पोस्ट किया था। उन्होंने अपने अनुभव शेयर किए थे।रुबीना ने कहा-'मुझ से कई बार पूछा गया कि बिग बॉस 14 के घर में आपका सबसे बड़ा अफसोस क्या रहा?

PunjabKesari

तब मुझे अपने विचारों को लेकर स्पष्टता नहीं थी और तब मेरी मिली-जुली भावनाएं थीं, हर किसी से मिले प्यार से मैं अभिभूत थी। आज जब मैं पीछे देखती हूं तो लगता है कि अभिनव के एविक्शन ने मुझे बुरी तरह प्रभावित किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 

रुबीना ने आगे लिखा- 'बिग बॉस 14 का सफर की किस्मत 'कम काबिल सदस्यों के एक ऐसे ग्रुप को सौंप दिया गया था, जो इस रेस में शामिल ही नहीं थे और साफतौर पर उनके मकसद सही नहीं थे और मैंने विरोध भी नहीं किया था।'काम की बात करें तो रुबीना जल्द ही बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह हितेन तेजवानी और राजपाल यादव जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 

 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News