Health Update: सड़क हादसे में घायल 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव को घंटो बाद आया होश, अस्पताल से वायरल हुई ये तस्वीर

Wednesday, Dec 29, 2021-04:17 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बचपन का प्यार' गाना गाकर रातों रात फेमस हुए सहदेव दिर्दो सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसके बाद उनके फैंस लगातार उनकी अच्छी सेहत की दुआएं कर रहे हैं। सड़क हादसे में सहदेव को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि सहदेव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। एक्सीडेंट के बाद घंटों बेहोश रहने के बाद अब लिटिल स्टरा को होश आ गया है।

PunjabKesari

 

बता दें, सहदेव को सड़क हादसे में घायल होने के तुरंत बाद सुकमा के जिला हाॅस्पिटल पहुंचाया गया था। देर रात जगदलपुर के डीमरापाल अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने सहदेव का इलाज शुरू कर दिया था, जहां डॉक्टर्स ने उनके सिर पर 5 टांके लगाए गए। वहीं सिटी स्कैन के बाद सहदेव को ICU में 12 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। हालांकि अब वह स्वस्थ हैं और अपनी फैमिली से बात भी कर पा रहे हैं। 

PunjabKesari


परिजनों की अपील पर सहदेव दिर्दो को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजने की तैयारी चल रही है। 

PunjabKesari


बता दें, स‍िंगर रैपर बादशाह ने सहदेव के एक्सीडेंट की जानकारी फैंस को ट्वीट कर दी थी और उनके जल्द ठीक होने की दुआ भी की थी।उन्होंने लिखा- 'सहदेव के पर‍िवार और दोस्तों के साथ संपर्क में हूं। वो अभी बेहोश हैं। अस्पताल के रास्ते में है। मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत है।' 

 

 

 

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News