राहुल नारैन कनल के गणपति समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री संग पहुंचे सलमान खान, दोनों हाथ जोड़ लिया बप्पा का आशीर्वाद

Monday, Sep 01, 2025-06:28 PM (IST)

मुंबई. सत्तारूढ़ पार्टी के सोशल मीडिया हेड राहुल नारैन कनल ने पूरी आस्था और भक्ति के साथ गणपति बप्पा का घर में आगमन किया। इसके साथ ही उन्होंने एक्टर सलमान खान और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मेजबानी की, जो बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे। कलन के घर पहुंचे सलमान और एकनाथ शिंदे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान खान गले में भगवा साफा लिए दोनों हाथ जोड़े गणपति बप्पा को नमन करते नजर आ रहे हैं। वहीं, एकनाथ शिंदे भी पंडाल में पोज देते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

कनल के लिए गणेशोत्सव सिर्फ एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं है। उनके 'आई लव मुंबई फाउंडेशन' के माध्यम से, यह उत्सव उनके घर की दीवारों से बाहर चला जाता है, जहाँ प्रसाद वंचितों के लिए भोजन बन जाता है, मिट्टी की मूर्तियाँ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का समर्थन करती हैं और विसर्जन वृक्षारोपण अभियान को प्रेरित करता है।

 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News