संभावना सेठ ने गंगा में विसर्जित की प्यारे डाॅग CoCo की अस्थियां,बोलीं-''फिर जरुर आना बेटा,मम्मा तुम्हारा इंतजार करेगी''

Friday, Oct 28, 2022-01:41 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस संभावना सेठ कितनी बड़ी पेट लवर्स हैं ये तो हर कोई जानता है। संभावना के पास 4 प्यारे डाॅग्स हैं जिनके नाम कोको, चैरी, कैंडी और छुनछुन हैं। 
संभावना अपने इन डाॅग्स से बेहद प्यार करती हैं।

PunjabKesari

वह आए दिन उनके साथ वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि उनका एक डाॅग कोको संभावना का साथ हमेशा हमेशा के लिए छोड़ गया। 14 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे कोको ने अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

कोको के जाने के बाद संभावना काफी टूट गई थीं। वहीं अब उन्होंने अपने इस प्यारे डाॅग को हमेशा के लिए गुडबाॅय कह दिया है। संभावना ने हाल ही में नम आंखों से कोको की अस्थियों का विसर्जन किया। संभावना पति अविनाश के साथ वारानसी पहुंची और गंगा में कोको की अस्थियों का विसर्जन किया।

PunjabKesari

इस दौरान की तस्वीरें संभावना ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ संभावना ने लिखा-'वाराणसी में कोको का अंतिम संस्कार करना बहुत अच्छा अहसास था। वह मेरा बेटा था।

PunjabKesari

मैंने वह सब करने की कोशिश की जो एक मां कर सकती है। अगर हम कहें कि वे हमारा परिवार हैं तो हमें उन्हें परिवार के सदस्य की तरह सम्मानजनक अलविदा कहना चाहिए।अलविदा कोको..फिर जरुर आना बेटा..मम्मा तुम्हारा इंतज़ार करेगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

बता दें कि कोको लंबे समय से बीमार था और 14 अक्टूबर की रात 2.30 बजे उसे सांस लेने की दिक्कत हुई। 'CoCo' को जल्द हाॅस्पिटल ले जाया गया लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था। 14 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे कोको ने अंतिम सांस ली। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News