''सनम तेरी कसम'' एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने रचाई शादी:निकाह में छलके आंसू..पिया की बाहों मे जाते ही खिला दुल्हनिया का चेहरा,देखें  तस्वीरें

Thursday, Feb 06, 2025-09:44 AM (IST)

मुंबई: 'सनम तेरी कसम' फिल्म से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मावरा हुसैन दुल्हिनया बन गई हैं। मावरा हुसैन ने अपने सपनों के राजकुमार से गुपचुप शादी कर ली है। उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी को अपना हमसफर चुना है।  सोशल मीडिया पर मावरा हुसैन  ने निकाह की फोटोज शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

अपनी शादी के लिए पाकिस्तानी हसीना ने ग्रीन कलर का लहंगा चुना था। इसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया था। मैचिंग हैवी जूलरी, कानों में झुमके, माथे पर टीका और झूमर पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

PunjabKesari

 

इस दौरान उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा था। मावरा ने हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनवाया था।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में वे अपनी वेडिंग रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखीं।

PunjabKesari

वहीं उनके हसबैंड अमीर गिलानी ने अपने डी-डे के लिए ब्लैक कलर का कुर्ता पायजामा चुना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्टोल कैरी किया हुआ था। 

PunjabKesari

निकाह की कुछ तस्वीरों में दुल्हनिया की आंखें भर आईं थी हालांकि पिया की बाहों में जाते ही उनका चेहरा खिल गया था। 

PunjabKesari

मावरा उन पाकिस्तानी स्टार्स में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वो हर्षवर्धन राणे के साथ 'सनम तेरी कसम' फिल्म में नजर आई थीं ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो, लेकिन इसे लोगों ने बहुत पसंद किया। अब ये फिर से 7 फरवरी को री-रिलीज हो रही है।

PunjabKesari

मावरा होकेन और अमीर गिलानी ने 'सबात' और 'नीम' जैसे टीवी सीरियल में काम किया है।उनकी डेटिंग की अफवाह पहले कई बार उड़ चुकी है। हालांकि, दोनों ने कभी रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी।

PunjabKesari


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News