सानिया मिर्जा की बहन ने शेयर की बेटी संग प्यारी सी तस्वीर, नन्हीं दुआ को बाहों में लिए बेहद खुश दिखीं अनम

Friday, Sep 16, 2022-04:23 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा पति, असद संग इन दिनों पेरेंटिंग को खूब एंजॉय कर रही हैं। अनम ने 15 अगस्त, 2022 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है। अब हाल ही में उन्होंने अपनी लाडो संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई।


अनम ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बिटिया दुआ को बाहों में लिए नजर आ रही हैं। वह अपनी बेटी के माथे पर माथा रख हंसते हुए खूबसूरत पोज दे रही हैं। इन तस्वीर को शेयर करते हुए अनम ने कैप्शन में लिखा- आपके साथ बेबीगर्ल, हमारी सभी दुआओं का जवाब दिया जाता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anam Mirza (@anammirzaaa)

फैंस सानिया की बहन और भांजी की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर तारीफ भी कर रहे हैं।

 

 

PunjabKesari


बता दें, अनम और असद ने साल 2019 में शादी रचाई थी। निकाह के करीब 3 साल बाद वह माता-पिता बने हैं। बेटी के पेरेंट्स बनकर कपल बेहद खुश है।


 
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News