It''s a Boy: मां बनीं ''ये है मोहब्बतें'' फेम शरीन मिर्जा, घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

Wednesday, Jun 11, 2025-12:30 PM (IST)

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स कपल के लिए ये साल बड़ी खुशियां लेकर आया है। जहां बीते दिन इशिता दत्ता के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। वहीं अब  टीवी सीरियल की जानी-मानी एक्ट्रेस के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। ये और कोई नहीं बल्कि 'ये है मोहब्बतें' फेम  शरीन मिर्जा हैं।

PunjabKesari

जी हां, शरीन मिर्जा मां बन गई हैं। उन्होंने बच्चे की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शेयर की है। 9 जून को शिरीन मिर्जा ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mirzashireen (@shireenmirza)

पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा-'It's a Boy! अल्हम्दुलिल्लाह 🎉हम इस खूबसूरत आशीर्वाद के लिए बहुत आभारी हैं। 💙अल्लाह की दया से, हमारे दिलों को एक नया प्यार मिल गया है।
कृपया उसे अपनी दुआओं में शामिल रखें क्योंकि हम एक साथ इस अविश्वसनीय यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।'

PunjabKesari

शिरीन मिर्जा ये है मोहब्बतें में करण पटेल की बहन का किरदार निभाने के बाद घर-घर में मशहूर हो गई थीं। बाद में उन्होंने ये है चाहतें शो में भी काम किया। एक्ट्रेस ने अक्टूबर 2021 में जयपुर में हसन सरताज से शादी की। उनकी शादी में दिव्यांका त्रिपाठी, एली गोनी और कृष्णा मुखर्जी सहित कई कलाकार शामिल हुए।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News