वायरल गर्ल मोनालिसा ने दी गुड न्यूज! सनोज मिश्रा नहीं सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ करेंगी काम

Friday, Apr 25, 2025-03:01 PM (IST)

मुंबई: अपनी आंखों की वजह से महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी नई फिल्म में कास्ट करने का ऐलान किया था। इसके बाद मोनालिसा हीरोइन बनने के सपने देखने लगी, लेकिन उनका सपना उस दिन टूटा जब सनोज मिश्रा रेप केस में जेल चले गए। मोनालिसा ने हार नहीं मानी वह मेहनत करती गई। अब उनकी मेहनत रंग लाई है। मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है इसमें वह एक सिंगर के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं।

PunjabKesari

 

यह सिंगरकोई और नहीं बल्कि सिंगर उत्कर्ष सिंह हैं। जिनकी मार्च में ही एक नई एल्बम ‘मेरा यार बदल गया’ आई थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इस एल्बम में उत्कर्ष ही सिंगर थे और कंपोजर और राइटर भी थे। अब वह मोनालिसा के साथ काम करने जा रहे हैं। जी हां! सिंगर उत्कर्ष सिंह ने मोनालिसा के साथ हाथ मिलाया है और इसी म्यूजिक वीडियो की अनाउंसमेंट वायरल गर्ल मोनालिसा और सिंगर उत्कर्ष सिंह ने इंस्टाग्राम पर की है। उन्होंने बताया कि जल्द इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग शुरू होने वाली है और दर्शकों से उनका साथ मांगा है। उनके इस वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं और अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ᴍᴏɴᴀʟɪꜱᴀ ʙʜᴏꜱʟᴇ (@__monalisa_viral)

बता दें, मोनालिसा ने कुछ समय पहले एक और वीडियो शेयर किया था इसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर इंटरव्यू दिया थाजिसमें उन्होंने बताया था कि वह कभी शादी नहीं करना चाहती। वह हमेशा अपने माता-पिता के साथ ही रहना चाहती हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि कोई लड़की अपने माता-पिता को छोड़कर नहीं जाना चाहती कभी और मैं भी इसलिए शादी नहीं करूंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mona lisa (@monalisakumbhmela)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News