संसार में नहीं होकर भी किसी की दुनिया को रोशन करेंगी सरोजा देवी, निधन के बाद दान की गई एक्ट्रेस की आंखें
Tuesday, Jul 15, 2025-05:02 PM (IST)

मुंबई. हिंदी और साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस बी. सरोजा देवी का बीते सोमवार निधन हो गया था, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक की लहर दौड़ गई थी। वहीं, अब निधन के बाद सरोजा देवी की पांच साल पहले की इच्छा को पूरा किया गया है। इस बात का खुलासा हाल ही में उनके डॉक्टर ने किया है। तो आइए जानते हैं कि सरोजा देवी की क्या ख्वाहिश थी?
दरअसल, सरोजा देवी चाहती थी कि उनके निधन के बाद उनकी आंखों को दान कर दिया जाए। इस बात का खुलासा करते हुए डॉक्टरों ने बताया कि लगभग पांच साल पहले उन्होंने अपनी आंखों को दान करने की इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा के मुताबिक ही अब उनकी आंखों को नारायण नेत्रालय को दान किया गया है। इस बारे में बात करते हुए नारायण नेत्रालय नेत्र बैंक के डॉ. राजकुमार ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है।
इस बयान में उन्होंने कहा है कि सरोजा देवी ने पांच साल पहले नेत्रदान के लिए पंजीकरण कराया था। राजकुमार ने बताया कि सालों पहले उन्होंने अपनी आंखों को दान करने की बात कही थी और बार-बार आंखों की जांच के लिए वो अस्पताल भी आती थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो अपनी आंखों को दान करना चाहती हैं। इसके लिए एक कार्ड भी बनवाया गया था।
Veteran Legendary Actress #SarojaDevi passed away in Bengaluru.. She was 87..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) July 14, 2025
Omshanthi! pic.twitter.com/x71MBsrdQl
सरोजा देवी को नेत्रदान के लिए पंजीकरण कराए हुए लगभग पांच साल हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने पीटीआई से कहा कि आने वाले दिनों में उनकी आंखों का ट्रांसप्लांट भी किया जाएगा। अभी सिर्फ कॉर्निया लिया गया है और दोनों कॉर्निया अच्छी हालत में है।
पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
वहीं, अगर सरोजा देवी के अंतिम संस्कार की बात करें तो उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा।
सरोजा देवी का काम
सरोजा के काम की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया। वह बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील दत्त और शम्मी कपूर के साथ काम करके फैंस का दिल जीत चुकी थीं। उन्हें उनकी बेस्ट अदाकारी के लिए 1969 में पद्म श्री और 1992 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।