सौम्या टंडन ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, लिखा- Our bundle of joy
Sunday, Jan 20, 2019-12:51 PM (IST)

मुंबई: टीवी के पॉपुलर शो 'भाबी जी घर पर हैं' से फेमस हुई सौम्या टंडन के घर बीते दिन एक नन्हे राजकुमार का जन्म हुआ। हाल ही में उनके बेटे की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- Our bundle of joy! फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। सौम्या ने बैंकर देवेंद्र सिंह से शादी की है। उन्होंने लंबे समी तक शादी की खबर मीडिया में नहीं आने दी थी लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने खुल कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की।
प्रेग्नेंसी के चलते उन्होंने इस टीवी सीरियल को छोड़ दिया था। उस वक्त उनके करोड़ों फैंस को काफी झटका लगा था। लेकिन बाद में सौम्या ने इसकी वजह का खुलासा किया था। इसके बाद से फैंस को इस बात का इंतजार था कि टीवी एक्ट्रेस नन्हें मेहमान की झलक कब दिखाने वाली है।
बता दें कि 'अनीता भाभी' के किरदार को दर्शक इतना पसंद करते हैं की सौम्या टंडन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई हैं। टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' के अलावा सौम्या टंडन फिल्म 'जब वी मेट' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में सौम्या ने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था।