Shah Rukh Khan Mannat: नहीं पूरी होगी मन्नत... ईद पर फैंस को नहीं होगा शाहरुख खान का दीदार!

Thursday, Mar 27, 2025-12:14 PM (IST)

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान का आइकॉनिक घर मन्नत, मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में एक बहुत ही पसंदीदा स्थल है।  बांद्रा के इस पॉश इलाके में स्थित यह शानदार हवेली किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है। सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ती है लेकिन बीते कई समय शाहरुख मन्नत को छोड़ फैमिली के साथ नए रेंटेड अपार्टमेंट में हैं। दरअसल, मन्नत में रेनोवेशन चल रहा है। अब फैंस ये जानना चाहते हैं ईद पर शाहरुख खान मन्नत पर फैंस को मिलेंगे या फिर नए अपार्टमेंट से कोई नया रिचुअल्स शुरू करेंगे। अब इसे लेकर एक खबर सामने आई है। 

PunjabKesari
एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के मन्नत का काम मई में शुरू होने वाला हैष इसमें बंगले के एक्स्टेंशन का काम भी है। अब शाहरुख मन्नत से ग्रीट करेंगे या नहीं इसे लेकर सस्पेंस बना है हालांकि, रेनोवेशन का काम मई में शुरू होना है और ईद मई में हैं तो  ऐसी उम्मीदें हैं कि शाहरुख फैंस के लिए थोड़ी देर के लिए आ सकते हैं। 

PunjabKesari

किराए पर है किंग खान
 
शाहरुख खान के नए घर की लीज 1 अप्रैल, 2025 से शुरू होगी। उनका ये किराए का नया घर लग्जीरियस बंगले मन्नत के मुकाबले काफी छोटा है। रिपोर्ट्स हैं कि शाहरुख खान को पहले डुप्लेक्स के लिए हर महीने 11.54 लाख रुपए किराया चुकाना होगा। इसके लिए उन्हें 32.97 लाख रुपए की सिक्योरिटी भी देनी होगी।वहीं दूसरे डुप्लेक्स का किराया 12.61 लाख रुपए और 36 लाख रुपए की सिक्योरिटी देनी होगी।

PunjabKesari

बता दें कि हर साल ईद पर फैंस को ग्रीट करते हैं। शाहरुख खान अपने बंगले मन्नत की बालकनी में आकर फैंस को सरप्राइज देते हैं और हाथ हिलाकर उनसे मिलते हैं। इस दौरान कई बार उनके छोटे बेटे अबराम भी नजर आते हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News