पापा शशि कपूर की तरह दिखते हैं उनके बेटे, फिल्में छोड़ अब करते हैं ये काम

Tuesday, Dec 05, 2017-11:01 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर का कल शाम को लंबी बीमारी के चलते 79 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह बीमार होने की वजह से 3 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे।

PunjabKesari

हिंदी सिनेमा के सबसे रोमांटिक हीरो माने जाने वाले शशि कपूर ने अपने किरदारों से बॉलीवुड में एक अलग ही शाप छोड़ी है। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है कि शशि कपूर और जेनिफर के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके दोनों बेटों ने भी एक्टिंग में हाथ आजमाया लेकिन उन्हें वैसी कामयाबी नहीं मिली जैसी कपूर खानदान में उनके दूसरे समकक्षों को मिली। करण कपूर और कुणाल कपूर ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम भी किया। 

PunjabKesari

बता दें कि 1984 में पत्नी जेनिफर की कैंसर से मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे थे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई थी। शशि कपूर के बेटे करण कपूर ने 'सल्तनत' (1986) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म से जूही चावला ने भी डेब्यू किया था। करण की एक और एक्शन फिल्म आई थी, 'लोहा'. ये मल्टी स्टारर फिल्म थी

PunjabKesari

जिसमें धर्मेंद्र और शत्रुघ्न जैसे सितारे भी थे लेकिन इन दो फिल्मों के बावजूद करण बॉलीवुड में स्थापित नहीं हो पाए। बाद में उन्होंने अपना प्रोफैशन बदल लिया और फोटोग्राफी करने लगे। फोटोग्राफी में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड हासिल किए हैं। अब वो इंडिया से बाहर रहते हैं. साल में कभी-कभार ही भारत आते हैं। करण को बॉम्बे डाइंग मैन के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने करीब 20 साल तक इसके एड में काम किए। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो राज जी के निधन के बाद 1988 में करण यूके चले गए थे। राज कपूर खुद ऐसा चाहते थे। इसके बाद वो हर साल कम से कम एक बार दिसंबर में बॉम्बे डाइंग का शूट करने मुंबई में आते थे। बॉम्बे डाइंग का एड 1984 में शुरू हुआ था और इसका आख़िरी कॉमर्शियल 1998 में शूट हुआ था। करण कपूर अब मशहूर फोटोग्राफर हैं और अपने वर्तमान को लेकर संतुष्ट हैं।

PunjabKesari

इतना ही नहीं करण कपूर ने PDN वार्षिक, अमेरिकन फोटोग्राफी, इंटरनेशनल फोटोग्राफी अवॉर्ड, प्रिक्स डे ला फोटोग्राफिया, ब्लैक एंड व्हाईट स्पाइडर्स कप जैसे मशहूर अवॉर्ड हासिल किए हैं करण कपूर की मां एग्लो इंडियन थीं। वो विदेशी की तरह दिखते हैं। बता दें कि करण पिता शशि कपूर के निधन के वक्त इंडिया से बाहर थे। वो मुंबई वापस लौट रहे हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News