Happy Holi: रंगों से लथपथ बच्चों की तरह शहनाज गिल ने दोस्तों संग खेली होली, तस्वीरें देख खिल जाएगा दिल

Wednesday, Mar 08, 2023-10:59 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. बिलियन लोगों के दिलों की धड़कन शहनाज गिल का हर अंदाज निराला होता है। वह अपने हर अंदाज और स्टाइल से फैंस को अपने ही रंग में रंग लेती हैं। वहीं होली के मौके पर भी शहनाज सबको अपने रंग में रंगती नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बीते मंगलवार दोस्तों के साथ बच्चों की तरह मस्त होकर होली खेली, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को लाइक कर सना को होली की बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सना कैसे बच्चों की तरह रंगों से लथपथ नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक टी और व्हाइट ट्राउजर पहना।

PunjabKesari

 

चेहरे पर मास्क लगाए वह दोस्तों संग होली खेलने में मगन दिखीं। एक्ट्रेस के कपड़े, चेहरा और बाल सब रंगों से लथपथ हैं।

PunjabKesari

 

रंगों में सराबोर शहनाज कैमरे के सामने मस्ती भरे पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ''रंग भरी होली, खुशियों वाली होली, मेरी तुम्हारी सबकी है, हैप्पी वाली होली!!'' 

PunjabKesari

 

फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को देख बेहद खुश हो रहे है और उन्हें जमकर लाइक कर रहे हैं।

 

PunjabKesari


काम की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News