''मेरी डे वन से A1..बहन शमिता के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने उड़ेला प्यार, कहा-तुम्हें चांद तक और उससे भी ज्यादा चाहती हूं

Monday, Feb 02, 2026-02:01 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी छोटी बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के लिए प्यार जाहिर करती रहती हैं। वहीं, हाल ही में शमिता के बर्थडे पर शिल्पा ने उसके लिए अपना दिल खोलकर रख दिया। छोटी बहन के 47वें बर्थडे पर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और भावुक पोस्ट शेयर किया है। शिल्पा ने शमिता को प्यार से “डे वन से मेरी A1” बताते हुए उनके लिए एक खास बर्थडे मैसेज लिखा, जो फैंस का दिल जीत रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शमिता की बचपन की तस्वीरें शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ पुरानी फोटोज भी पोस्ट कीं, जिनमें शिल्पा, शमिता और उनकी मां के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की झलक देखने को मिलती है।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

पोस्ट के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, “थोड़ा सा थ्रोबैक क्योंकि… आखिर कैसे न करूं, आज तुम्हारा बर्थडे है। हैप्पी बर्थडे मेरी टूंकी, मेरी डे वन से A1। तुम्हारी जिंदगी हमेशा खुशियों, अच्छी सेहत, हंसी और प्यार से भरी रहे। याद रखना, आज, कल और हमेशा… हर हाल में मैं तुम्हारे साथ हूं। तुम्हें चांद तक और उससे भी ज्यादा प्यार करती हूं।” शिल्पा का यह मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शमिता शेट्टी, शिल्पा की छोटी बहन हैं। उन्होंने साल 2000 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘बेवफा’, ‘जहर’ और ‘कैश’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों के अलावा शमिता ने रियलिटी टीवी शोज में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। करियर में ब्रेक और उतार-चढ़ाव के बाद उन्होंने ‘झलक दिखला जा’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ जैसे चर्चित रियलिटी शोज में हिस्सा लिया।

वहीं शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘सुखी’ में नजर आई थीं। सोनल जोशी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शिल्पा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब शिल्पा जल्द ही फिल्म ‘KD: द डेविल’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन प्रेम कर रहे हैं।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News