अंतिम सफर पर स्वर कोकिला: नानी लता मंगेशकर के निधन से टूटी श्रद्धा कपूर,चेहरे पर मायूसी लिए आखिरी दर्शन के लिए पहुंची नातिन

Sunday, Feb 06, 2022-02:27 PM (IST)

मुंबई: दिग्गज सिंगर और स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लंबी बीमारी के चलते 92 साल की उम्र में लता ताई ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लता ताई के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।मनोरंजन जगत में लता जी के निधन की खबर से सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई उनके जाने के गम से दुखी है।

PunjabKesari

हर कोई उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं कुछ स्टार्स लता ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंची हैं।

PunjabKesari

श्रद्धा कपूर और लता मंगेशकर के बीच आखिर ऐसा क्या खास रिश्ता है जो वह हर पल उनके साथ खड़ी नजर आईं। 

PunjabKesari

दरअसल, श्रद्धा कपूर का स्वर कोकिला लता मंगेशकर से खास रिश्ता है। श्रद्धा कपूर और लता की रिश्तेदार हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कजिन हैं यानी की श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर, लता मंगेशकर की भतीजी हैं।

PunjabKesari

इस लिहाज से श्रद्धा, लता मंगेशकर की नातिन हैं। नानी के निधन से श्रद्धा बुरी तरह टूट गईं हैं। आंखों में आंसू, चेहरे पर मायूसी लिए श्रद्धा कपूर को लता जी के घर के बाहर देखा गया। 

PunjabKesari

शनिवार को जब लता के तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी तो रात को श्रद्धा कपूर मां शिवांगी कपूर के साथ नानी से मिलने  हॉस्पिटल  पहुंची थी। इस दौरान श्रद्धा ने कहां सोचा था ये उनकी आखिरी मुलाकात होगी। हमारी तरफ से श्रद्धा कपूर और लता ताई की फैमिली को सांत्वना। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News