बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से अलग हुईं श्रद्धा कपूर की राहें! 4 साल से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट

Friday, Mar 25, 2022-01:41 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। हाल ही में श्रद्धा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही थी। दोनों 4 साल से साथ थे, लेकिन अब खबर है कि श्रद्धा और रोहन ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। 

PunjabKesari
कहा जा रहा है श्रद्धा और रोहन बचपन के दोस्त हैं। दोनों के परिवार वालों में भी अच्छी बॉन्डिंग है। एक्ट्रेस के परिवार वाले भी रोहन को काफी पसंद करते हैं। दोनों 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि उन्होंने कभी अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया था दोनों को अक्सर डिनर डेट्स पर एकसाथ देखा जाता था। सोशल मीडिया पर श्रद्धा और रोहन की शादी की खबरें थी लेकिन इससे पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप की खबरों पर दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस खबर को सुनकर फैंस को काफी शॉकिंग है।

PunjabKesari
रिपोर्ट्स के अनुसार, 3 मार्च को श्रद्धा ने गोवा में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन में रोहन शामिल नहीं हुए थे। काम की बात करें तो श्रद्धा बहुत जल्द फिल्म 'लव रंजन' में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस नागिन और 'चालबाज इन लंदन' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News