श्रद्धा के कजिन प्रियांक की हल्दी से लेकर सात फेरों तक की झलकियों ने बांधा समां, कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे जैकी और अनिल कपूर

Sunday, Mar 07, 2021-04:38 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के कजिन और बीते जमाने की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा ने मालदीव में अपनी गर्लफ्रेंड शजा मोरानी से शादी रचा ली है। इस मौके पर श्रद्धा, प्रियांक, शजा के परिवार के सभी सदस्य मालदीव में मौजूद रहे। अब कपल की हल्दी सेरेमनी से लेकर फेरों तक की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों का बेहद लविंग अंदाज देखने को मिल रहा है। आईए डालते है एक नजर कपल की इन तस्वीरों पर...

PunjabKesari


ये तस्वीर कपल की हल्दी सेरेमनी की है, जिसमें दोनों येलो कलर के आउटफिट में बेहद जच रहे हैं। 

PunjabKesari


प्रियांक और शजा ने शादी में क्रिश्चयन वेडिंग फोटोशूट भी करवाया। व्हाइट कलर के गाउन में शजा चांद का टुकड़ा लग रही थीं। एक हाथ में बुके लिए पति की बाहों में बाहें डाल उन्होंने जबरदस्त पोज दिए।

PunjabKesari


कपल ने पूरा ट्रेडिशनल रीति रिवाज से शादी रचाई। इस तस्वीर में शजा मोरानी क्रीम कलर के हैवी लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। वहीं प्रियांक भी व्हाइट कलर की शेरवानी पर परफेक्ट ग्रूम लगे। एक साथ दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है।


View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

इस वीडियो में कपल शादी के सात फेरे लेता दिखाई दे रहा है।

PunjabKesari


कपल की परिवार के अलावा एक्टर अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी आशीर्वाद देने पहुंचे।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News