बेटे संग कूल लुक में एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं श्वेता तिवारी, मां का हाथ छुड़ा कर भागने लगे Reyansh

Wednesday, Jan 05, 2022-01:38 PM (IST)

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं जो शादी टूटने के बाद अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नाम भी शामिल है। यूं तो श्वेता ने 2 बार शादी रचाईं लेकिन दोनों बार उन्हें पति की अत्याचार का सामना करना पड़ा। श्वेता के 2 बच्चे हैं। एक बेटी पलक जो उन्हें पहली शादी के हैं। वहीं एक बेटा रेशांस जो उन्हें दूसरी शादी से है। तलाक के बाद श्वेता अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

PunjabKesari

श्वेता ने अपने  बच्चों का पाला बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा भी किया। आज उनकी बेटी पलक बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं उनका बेटा अभी छोटा है। श्वेता दोनों ही बच्चों के साथ खूब मस्ती करती हैं। हाल ही में श्वेता को बेटे रेयांश के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

PunjabKesari

इस दौरान मां-बेटे का कैजुअल लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो श्वेता व्हाइट कलर के ट्रैक सूट में कूल दिखीं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। वहीं रेयांश व्हाइट हुडी और ब्लू जींस में क्यूट दिखे।

PunjabKesari

कोरोना को ध्यान में रखते हुए दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इस दौरान पहले तो उन्होंने बेटे को गोद में ले रेखा था,लेकिन जिद करने पर बेटे को नीचे उतार दिया।

PunjabKesari

इसके बाद तो रेयांश ने मां श्वेता तिवारी का हाथ छुड़ा कर भागने की कोशिश की। रेयांश की अजीबोगरीब हरकत देख वहां मौजूद लोग और पैपराजी भी हंसने लगे। श्वेता तिवारी और उनके बेटे का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

श्वेता तिवारी और अभिनव ने साल 2013 में शादी रचाई थी। शादी के पहले दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। 2016 में श्वेता ने रेयांश को जन्म दिया था और उसके एक-आध साल बाद उनकी शादी में विवाद शुरू हुआ।

PunjabKesari

साल 2019 में श्वेता ने अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस किया था।

PunjabKesari

अभिनव संग श्वेता की ये दूसरी शादी थी। इसके बाद दोनों के बीच बेटे रेयांश की कस्टडी को लेकर झगड़ा चल रहा था जिसे श्वेता ने बीते साल ही में जीता।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News