''मैं उसे पर्सनली जानती हूं..अभिषेक-निमरत पर कमेंट कर बुरी फंसी सिमी ग्रेवाल, हुईं ट्रोल तो डिलीट करनी पड़ी पोस्ट
Monday, Nov 04, 2024-01:13 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2024_11image_13_13_406009626tgse.jpg)
बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन के गलियारों में इस वक्त अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की अनबन की खबरें हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस निमरत कौर पर ऐश-अभिषेक का घर तोड़ने के इल्जाम लग रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और निमरत कौर के बीच एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें तूल पकड़ रही हैं, जिसके चलते दोनों को खूब ट्रोल किया जा रहा है। इन सब के बीच एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल अभिषेक बच्चन और निमरत कौर के सपोर्ट में उतर आई हैं। उन्होंने दोनों के पक्ष में कुछ ऐसा लिख दिया, जिसकी वजह से ऐश्वर्या के फैंस ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। यह सब देख सिमी को अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा।
दरअसल, हाल ही में सिमी ग्रेवाल ने अभिषेक बच्चन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिषेक बच्चन बताते नजर आए कि किसी के साथ नाम जुड़ने से उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है वो तो केवल अपने काम पर फोकस करना पसंद करते हैं। अभिषेक ने माना था कि बहुत से लोग अपनी पत्नी को धोखा देते हैं लेकिन वो ऐसे नहीं हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिमी ग्रेवाल ने लिखा, मैं अभिषेक को पर्सनली जानती हूं। वो एक अच्छा इंसान है। लोगों को नहीं पता कि उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है। ऐसे में किसी को कोई भी कमेंट नहीं करना चाहिए।
ये पोस्ट कर सिमी ग्रेवाल ऐश्वर्या के फैंस के निशाने पर आ गईं और उन्हें अपनी ये पोस्ट इंस्टाग्राम से डिलीट करनी पड़ी। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनके लोग स्क्रीनशॉट वायरल कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।