भरी महफिल में अभिषेक बच्चन ने रेखा को लगाया गले, वीडियो पर लोगों ने यूं किए कमेंट
Wednesday, Mar 05, 2025-03:28 PM (IST)

मुंबई. मायानगरी मुंबई में हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन आयोजित हुआ, जहां कई बड़ी और चर्चित बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें रेखा, मुमताज, उर्मिला मातोंडकर, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर, फरहान अख्तर, सोनम कपूर और दीया मिर्जा जैसी मशहूर हस्तियां शामिल थीं। वहीं, मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक भी इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बने, जहां उनकी मुलाकात एक्ट्रेस रेखा से हुई। दोनों की गर्मजोशी से गले मिलने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन और रेखा एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में अभिषेक स्टेज की ओर बढ़ते हुए रेखा के पास जाते हैं और फिर उन्हें गले लगाते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से बातचीत भी करते दिखाई दिए, इस दौरान दोनों स्टार्स व्हाइट आउटफिट में नजर आए।
वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद, नेटिजेंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर ने कमेंट किया, "अभिषेक और रेखा की मुलाकात, गले मिलना तो दूर की बात है, यह मेरे बिंगो कार्ड में नहीं था।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "वो पब्लिकली उन्हें अनदेखा नहीं कर सकते। रेखा बच्चन परिवार के हर सदस्य के साथ ऐसा ही करती हैं, यहां तक कि जया के साथ भी।"