शादी के 4 महीने बाद ही प्रेग्नेंट हुईं सोनाक्षी सिन्हा! ताजा तस्वीरें देख फैंस ने लगाए ऐसे कयास

Tuesday, Oct 29, 2024-02:56 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल संग शादी रचाई। कपल ने 7 साल तक डेट करने के बाद अपने रिश्ते को नाम दिया। वहीं जब से सोनाक्षी ने शादी रचाई है उसके बाद से ही खबरें आने लगी कि उनकी सूनी गोद भरने वाली है जिसे लेकर एक्ट्रेस ने कई बार चुप्पी तोड़ी है।

PunjabKesari

अब यूजर्स ने फिर कयास लगाए कि शादी के 4 महीने बाद सोनाक्षी मां बनने वाली हैं। दरअसल, सोनाक्षी ने जहीर संग प्यारा सा फोटोशूट करवाया जिसे देख यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए हैं।

PunjabKesari

कपल ट्रेडिशनल आउटफिट में मनमोहक लग रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा तस्वीरों में रेड कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। बालों में गजरा,माथे पर बिंदी सोनाक्षी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari

उनके पति जहीर नीले रंग की शेरवानी में दिख रहे हैं। तस्वीरों में दोनों खिलखिला कर हंसते नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी ने अपने पपी को थाम रखा है।सोनाक्षी की खूबसूरत तस्वीरों पर उनके पति ने किस और हार्ट वाले इमोजी शेयर किया है।  उन्हें देखकर एक फैन ने कॉमेंट किया, 'प्रेग्नेंसी के लिए बधाई।' दूसरे ने पूछा, 'क्या ये प्रेग्नेंट हैं?'

PunjabKesari
 
सोनाक्षी ने 20 अक्टूबर को हर सुगाहन महिला की तरह अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा फनी वीडियो भी शेयर किया था।

PunjabKesari

सोनाक्षी और जहीर ने साल 2017 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों 2022 में 'डबल एक्सएल' फिल्म में नजर आए। दोनों ने 23 जून 2024 को सिविल मैरिज की।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी के पास Nikita Roy and The Book of Darkness है।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News