इनविटेशन से लेकर शादी तक सोनम की MARRIAGE की सारी डिटेल्स आई सामने
Wednesday, May 02, 2018-04:26 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को शादी करने जा रहे हैं। ये शादी वह अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ रचाएंगी। फैंस काफी समय से इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं ऐसे में हाल ही में दोनों परिवारों ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर खबरों पर मुहर लगा दी है। दोनों परिवार द्वारा जारी किए गए सांझा बयान में कहा गया है, ''कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी का अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है। 8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी। ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा। शुक्रिया।''
शादी में सिर्फ पांच दिन ही बचे हैं ऐसे में तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। अनिल कपूर का घर पूरी तरह से सज चुका है मेहमानों का आना-जाना कुछ दिन पहले ही शुरू हो गया है।ऐसे में महेंदी, संगीत और रिसेप्शन को लेकर फैंस सारी डिटेल्स जानने के लिए काफी बेचैन हो रहे हैं।
शादी
सोनम कपूर की शादी 8 मई को उनकी मौसी कविता सिंह के घर होगी। सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर की बहन कविता इंटीरियर डिजाइनर हैं। आनंद आहूजा 8 मई को कविता के घर ही बारात लेकर आएंगे। कविता का घर बांद्रा में है। घर से समंदर का नजारा दिखाई देता है। ऐसे में परिवार ने शादी को यादगार बनाने के लिए कविता सिंह का घर चुना है। इसके साथ ही शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होने वाले हैं।
महेंदी
शादी से पहले होने वाली रस्मों की बात करें तो कुछ मीडिया रिपोर्ट् के अनुसार बताया जा रहा है कि महेंदी की रस्म अनिल कपूर के घर पर ही होगी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है महेंदी की रस्म भी कविता के घर पर ही रखने की तैयारियां चल रही हैं।
संगीत
संगीत को लेकर काफी समय से मीडिया में खबरें हैं। संगीत में एक से बढ़कर एक जबरदस्त परफॉर्मेंस होने वाली है। करण जौहर जहां सोनम की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' पर डांस करते नजर आने वाले हैं। वहीं फराह खान ने कई सारे गाने पर कोरियोग्राफी की है। इसके साथ ही सोनम कपूर ही बहन जाह्नवी कपूर अपनी मम्मी श्रीदेवी के गाने 'मेरे हाथों में नौ नौं चूड़ियां' पर डांस करती दिखाई देंगी। वहीं भाई अर्जुन कपूर भी सोनम कपूर की शादी में जबदस्त धमाल मचाने की तैयारिेयां कर रहे हैं।संगीत के लिए डांस की प्रैक्टिस शुरू हो गई है जिसकी कोरियोग्राफी फराह खान कर रही हैं। माना जा रहा है कि सोनम कपूर का संगीत एक फाइव स्टार होटल में रखा जाएगा।
इनविटेशन
मेहमानों को बुलाने के लिए सोनम कपूर और आनंद आहूजा मे कार्ड न छपवाने का फैसला किया है क्योंकि दोनों ही इसे पेपर की बर्बादी समझते हैं। इससे बचने के लिए उन्होंने ई-इंविटेशन तैयार किए हैं जिसे वो मोबाइल फोन की मदद से सभी को भिजवा देंगे। सोनम कपूर और आनंद आहूजा का मानना है कि शादी के कार्ड में काफी ज्यादा मात्रा में पेपर वेस्ट होता है। फोन की मदद से उन्होंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कार्ड भिजवा दिए हैं। ये ई-कार्ड दोनों मे मिलकर डिजाइन किया है।
शादी का जोड़ा
सोनम कपूर की शादी के आउटफिट्स की बात करें तो वो डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए जोड़े में नजर आने वाली हैं। इससे पहले भी सोनम को कई बार अनामिका की ड्रेस में देखा जा चुकी हैं। शादी के पहले सोनम ने अनामिका के ट्रेडिशनल आउटफिट्स में फोटोशूट भी कराया था।
डेस्टिनेशन वेडिंग
पहले खबरें आ रही थी कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे लेकिन उन्होंने परिवार की सहजता के लिए इसे कैंसल कर दिया। बताया जा रहा है कि सोनम कपूर की दादी ज्यादा लंबा सफर नहीं कर सकती हैं। ऐसे में परिवार उनके बिना भी सोनम कपूर की शादी नहीं करना चाहता। जिसके कारण उन्होंने सभी फंक्शंस घर के आस-पास ही रखे हैं।