सोनम नहीं चाहती उनके पति में हो पापा अनिल कपूर जैसे गुण, इस एक्ट्रेस को बताई वजह
Thursday, May 03, 2018-09:59 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को बॉयफ्रैंड आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। वैसे एेसा माना जाता है कि लड़कियां हमेशा अपने पति में अपने पिता जैसी खूबियां चाहती हैं मगर सोनम एेसा बिल्कुल नहीं चाहती हैं।
जी हां, वह कभी नहीं चाहती थीं कि उनका पति उनके पापा अनिल कपूर जैसा हो। सोनम का मानना है कि वह अपने पिता की तरह ही सपनों में खोई रहने वाली और बिलकुल भी प्रैक्टिकल नहीं हैं। इसलिए वह चाहती हैं कि उनका जीवनसाथी ऐसा हो जो ना सिर्फ उन्हें प्यार करे, बल्कि प्रैक्टिकल भी हो।
दरअसल, साल 2012 में सोनम एक्ट्रेस सिमी गरेवाल के मशहूर चैट शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' में नजर आई थीं, तभी उन्होंने दिल की ख्वाहिश जाहिर कर दी थी। सोनम ने कहा था कि वह और उनके पापा दोनों ही कभी-कभी बचकानी हरकतें करते हैं और इस बात को लेकर उनकी मां सुनीता कपूर हमेशा फिक्रमंद रहती हैं।
यही वजह है कि सुनीता भी ऐसा दामाद चाहती थीं जो उनकी तरह शांत और प्रैक्टिकल हो। यह बात उन्होंने भी अनिल को बता दी थी ताकि जब वह बेटी के लिए दूल्हा ढूंढ़ने निकलें, तो इस का ख्याल रखें।
बता दें कि सोनम के होने वाले पति आनंज आहूजा दिल्ली के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। सोनम के स्टाइलिस्ट और आनंद अच्छे दोस्त हैं। उनकी ही वजह से सोनम और आनंद की पहली मुलाकात हुई।
खबरों की मानें तो डेट करने के महीनेभर बाद ही आनंद ने सोनम को प्रपोज कर दिया था। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई को मुंबई में होगी। शादी पंजाबी रीति-रिवाज से उनकी मौसी की हवेली से होगी। उसी शाम होटल 'द लीला' में ग्रांड रिसेप्शन होगा।