मुंबई होर्डिंग गिरने से लोगों की मौत पर सोनी राजदान ने लगाई बीएमसी की क्लास-क्या किसी के जान की कोई कीमत नहीं है"

Tuesday, May 14, 2024-04:50 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मुंबई के घाटकोपर में सोमवार दोपहर भारी बारिश और तूफान की वजह से 250 टन वजनी लोहे का होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर जा गिरा। इस दौरान कई वाहन और लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस भयावह घटना से लोगों का दिल दहल गया है। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी इस घटना पर अफसोस जताते हुए बीएमसी की आलोचना कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने इस घटना को लेकर बीएमसी की आलोचना की है। दरअसल ,बीएमसी द्वारा एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि बिलबोर्ड का निर्माण उनकी अनुमति के बिना किया गया था। ऐसे में सोनी राजदान ने बीएमसी पर तंज करते हुए कहा कि "लेकिन वे लोगों को मारने के बाद ही इस अवैध जमाखोरी का पता क्यों लगाते हैं? क्या बीएमसी इस मामले में अभियोजन के लिए उत्तरदायी नहीं है? ऐसी आपदा से पहले यह क्यों नहीं पता लगाया जाता है। क्या मासूमों की जान जाने के बाद यह सारे मामले बाहर निकल कर आते हैं। क्या किसी के जान की कोई की नहीं है।"

 

 


एक्टर और टीवी होस्ट रोशन अब्बास ने भी कहा, "होर्डिंग किसकी थी? मालिक कौन है। यह निर्धारित करना बहुत आसान है।" 


एक्ट्रेस मिनी माथुर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "हमारे देश में जीवन का कोई मूल्य नहीं है। यह किसकी जमाखोरी है? किसने इसे वर्षों तक वहां रहने दिया? जिसने नियमों के खुले उल्लंघन की अनुमति दी, उन्हें कभी भी घृणित नहीं माना जाएगा।"


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News