साउथ स्टार किच्चा सुदीप पर टूटा दुखों का पहाड़, 86 साल की उम्र में मां का हुआ निधन

Sunday, Oct 20, 2024-01:38 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. कन्नड़ एक्टर और टेलीविजन होस्ट किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां सरोजा संजीव  का निधन हो गया है। 20 अक्टूबर को किच्चा की मां ने आखिरी सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार थीं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, रविवार सुबह उनका निधन हो गया। 


किच्चा सुदीप की मां 86 साल की थीं और आज सुबह उन्होंने अस्पताल में करीब 7 बजे जिंदगी की अंतिम सांस ली। मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने के लिए लगातार कोशिश की, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

PunjabKesari

 

किच्चा सुदीप की मां के पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए उनके जेपी नगर स्थित घर लाया जाएगा, ताकि परिवार के सदस्य, करीबी और चाहनेवाले उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। 

सुदीप अपनी मां के काफी क्लोज थे और वो उनके सबसे छोटे बेटे थे। एक्टर की मां के निधन की खबर मिलने के बाद फैंस और सेलेब्स शोक जता रहे हैं और किच्चा को ढांढस बंधा रहे हैं।किच्चा सुदीप अक्सर ही अपनी मां के बारे में बात करते देखे गए हैं। उन्होंने कई बार अपनी मां का जिक्र किया और बताया कि कैसे उनकी मां उनके हर फैसले में उनका साथ देती थीं और उनका हौसला बढ़ाती थीं। 


काम की बात करें तो किच्चा सुदीप इन दिनों 'बिग बॉस कन्नड़' होस्ट कर रहे हैं। वह मक्खी फिल्म के जरिए काफी फेमस हुए थे, जिसमें नानी और समांथा जैसे कलाकार नजर आए थे।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News