साउथ स्टार Rajendra Prasad की बेटी गायत्री का हार्ट अटैक से निधन, Jr NTR ने दी सांत्वना

Saturday, Oct 05, 2024-02:33 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. तेलुगु सिनेमा से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। जाने माने साउथ स्टार राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री का निधन हो गया है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद गायत्री को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 5 अक्टूबर को वो इस दुनिया से चल बसीं। गायत्री के निधन से उनका परिवार टूट गया है। इंडस्ट्री के स्टार्स और उनके फैंस इस दुख की घड़ी में फैमिली को ढांढस बंधा रहे हैं।  

एक रिपोर्ट के अनुसार,राजेंद्र प्रसाद की बेटी को शुरू में गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हुई और बाद में उन्हें हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें लगभग 12:40 बजे दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।
  
मिली जानकारी के मुताबिक, जब बेटी गायत्री की तबीयत बिगड़ी तो राजेंद्र प्रसाद उस समय किसी फिल्म के सेट पर थे। उनकी बेटी अभी महज 38 साल की थीं। गायत्री का अंतिम संस्कार आज हैदराबाद में किया जाएगा।


वहीं, साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने एक्स पर परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए लिखा, “राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री, मुझे बहुत प्रिय थी। उनकी मृत्यु की खबर सुनना मेरे लिए और भी दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। राजेंद्र प्रसाद और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News