''पुष्पा 2'' के सेट पर किसिक गाने के स्टेप्स सीख उसी दिन श्रीलीला ने किया था, डांस मूव्स से इम्प्रेस हुए फैंस
Wednesday, Nov 27, 2024-06:20 PM (IST)
मुंबई. अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज से पहले इसके मच अवेटड गाने किसिक ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। गाने में अल्लू और श्रीलीला के जबरदस्त डांस मूव्स किए हैं और यह फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। इस गाने में कई बेहतरीन एक्ट्रेसेस परफॉर्म करना चाहती थीं, लेकिन मेकर्स ने एक नई और यंग टैलेंट श्रीलीला को चुना। उन्होंने अपनी एनर्जी और चार्म से सभी को इंप्रेस करते हुए, सभी की उम्मीदों से बढ़कर परफॉर्म किया है।

बताया जा रहा है कि श्रीलीला ने सेट पर गाने के स्टेप्स सीखे और उसी दिन शूट भी कर लिया। उनकी लगन और सहज मूव्स ने वाकई सभी को दीवाना कर दिया है!” यह उनके स्वाभाविक टैलेंट और टाइट डेडलाइन्स के बावजूद बेस्ट परफॉर्मेंस देने की उनकी लगन को दिखाता है।
उनकी एनर्जी और स्क्रीन परफॉर्मेंस ने उन्हें सबकी फेवरेट बना दिया है। हर एक प्रोजेक्ट में एक कलाकार के रूप में उनकी वर्सेटिलिटी सामने आई है।
पुष्पा 2: द रूल से किसिक के रिलीज़ होते ही, श्रीलीला ने यह साबित किया कि उनकी मेहनत, समर्पण और टैलेंट उन्हें इंडस्ट्री में एक शानदार भविष्य की ओर ले जा रहे हैं। बता दें, यह फिल्म बहुत जल्द यानी 5 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
‘पेड्डी’ का दूसरा गाना ‘रई रई रा रा’ 2 मार्च को होगा रिलीज, हाई-एनर्जी एंथम से बढ़ेगी फिल्म की धड़कन
