1 साल में बदला सुनिधि का लुक, मां बनने के बाद सेट पर दिखीं ऐसे
Wednesday, Mar 21, 2018-12:06 PM (IST)
मुंबई शानदार सिंगर सुनिधि चौहान अपनी सिंगिंग से हर शो के एंटरटेनमेंट डोज को दोगुना करने वाली किसी स्टाइल दीवा से कम नहीं है। लाइव शोज से लेकर कई इवेंट्स में उनके स्टाइल की हमेशा से चर्चा रही है।

हाल ही में मां बनने के बाद वो कई इवेंट्स में लॉन्ग गाउन में नजर आई हैं। लेकिन अब वह अब कुछ बदली-बदली नजर आ रही हैं। पिछले हफ्ते सोनी टीवी के रियलिटी शो सुपर डांसर 2 के सेट पर मदर्स स्पेशल में भी वो ऐसे ही नजर आई थीं। सुपर डांसर 2 के सेट पर सुनिधि मैक्सी गाउन और लॉन्ग श्रगपहनकर पहुंची थीं। अगर सुनिधि की पिछली तस्वीरों से तुलना करें तो उनके लुक में बदलाव साफ नजर आता है।

म्यूजिक रियालिटी शो The Remix के प्रोमो में भी सुनिधि फ्रिल स्टाइल लॉन्ग गाउन में ही नजर आई थीं। इस शो पर भी सुनिधि लूज स्टाइल आउफिट में ही ज्यादातर नजर आ रही हैं। चर्चाओं की मानें तो उनके लुक में ये बदलाव प्रेग्नेंसी फैट की वजह से भी हो सकता है। वैसे सुनिधि पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर पहले की तरह वर्कआउट और फिट फिगर तस्वीरें शेयर करती नजर नहीं आ रहीं। पिछले साल सुनिधि ने लगातार अपनी वर्कआउट और स्लिम फिगर की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की थीं।
![]()
सुपर डांसर 2 के सेट के मदर्स डे स्पेशल एपिसोड में सुनिधि ने इस खास दिन के मौके पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए।

