पापा आई मिस यू...Dharmendra के लिए सनी देओल का इमोशनल  पोस्ट,Cryptic Post देख फैंस हुए परेशान

Monday, Oct 28, 2024-08:47 AM (IST)

मुंबई:  बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में 'गदर 2' स्टार ने पिता धर्मेंद्र की कुछ तस्वीरें शेयर की।

PunjabKesari

 

यूं तो सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता और धर्मेंद्र को लेकर पहले भी कई फोटोज शेयर की हैं, हालांकि यह पोस्ट फैंस को परेशान कर रही है। इस फोटो में चेक शर्ट के साथ एक ब्लू कलर की डगरी भी पहने दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

 

वहीं वह क्लासिक टोपी पहने नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पापा मिसिंग यू' और उसके बाद कई लाल दिल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।

 

PunjabKesari


एक यूजर ने इस सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए सनी देओल से पूछा, 'सब कुछ ठीक है वीरजी ?? बाबाजी तंदुरुस्ती दे वाहेगुरु जी' और एक फैन ने यह भी पूछा, 'मिस यू कियू लिखा है सनी सर ने।' वहीं सनी देओल की इस प्यारी सी पोस्ट पर भाई बॉबी देओल और सौतेली बहन ईशा देओल ने पोस्ट पर प्यार बरसाया है।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News