डीप नेकलाइन ब्राउन ड्रेस में सनी लियोनी ने दिखाया हद से बोल्ड अवतार, तस्वीरों पर थम जाएगी नजर
Tuesday, Feb 03, 2026-04:38 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने लुक से फैंस को दीवाना बनाने में कभी नहीं चूकतीं। फिर चाहे वो उनका इवेंट लुक हो या सिर्फ फोटोशूट के लिए। हाल ही में एक बार फिर सनी अपने हॉट-एलिगेंट अंदाज़ से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती नजर आ रही हैं। ब्राउन कलर की इस स्टनिंग ड्रेस में सनी का लुक इतना पावरफुल है कि नज़रें अपने-आप थम जाएं। तो आइए डालते हैं इन तस्वीरों पर एक नजर..

लुक की बात करें तो इस ब्राउन ड्रेस में सनी बेहद ही बोल्ड लग रही हैं।

डीप नेकलाइन, परफेक्ट फिट और फ्रंट नॉट डिटेलिंग उनकी कर्वी सिलुएट को इस तरह हाईलाइट करती है कि बोल्डनेस भी क्लास में बदल जाती है।

कर्ली टच वाला अपडू हेयरस्टाइल इस लुक को रेट्रो-ग्लैम वाइब देता है, वहीं मिनिमल ज्वेलरी और न्यूड मेकअप से उन्होेंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

अपने इस लुक से फैंस के होश उड़ाते हुए सनी कैमरे के सामने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में उनका एक अलग ही एटीट्यूड देखने को मिल रहा है।

कुल मिलाकर, ये तस्वीरें सिर्फ फैशन नहीं दिखातीं, बल्कि सनी लियोनी का वो स्टारडम दिखाती हैं जो बिना ज्यादा एक्स्ट्रा किए भी लोगों पर छा जाता है।
