शुरू हुईं अल्लू सिरीश-नयनिका रेड्डी की शादी की तैयारियां, पहले मेहमान बने सुपरस्टार चिरंजीवी
Monday, Feb 16, 2026-12:55 PM (IST)
मुंबई. एक्टर अल्लू अर्जुन के भाई व एक्टर अल्लू सिरीश जल्द ही अपनी मंगेतर नयनिका रेड्डी संग शादी के बंधन में बंधन जा रहे हैं। जैसे-जैसे वेडिंग डेट नजदीक आ रही है, वैसे ही तैयारियां जोर पकड़ रही है। शादी के लिए परिवार ने इंविटेशन कार्ड बांटने भी शुरू कर दिए हैं और उनके पहले मेहमान मेगास्टार चिरंजीवी बने हैं।
दरअसल, अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी 6 मार्च, 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने पहला इनवाइट मेगास्टार चिरंजीवी को दिया है। तेलुगु शादी की परंपराओं के अनुसार, अल्लू सिरीश और उनके माता-पिता खुद चिरंजीवी के घर गए और शादी का पहला इनविटेशन एक्टर को दिया।

तेलुगु रिवाज के अनुसार, शादी का पहला इनविटेशन परिवार के सबसे बड़े आदमी को दिया जाता है। अल्लू सिरीश के लिए यह सम्मान उनके चाचा मेगास्टार चिरंजीवी को मिला। सिरीश अपने माता-पिता अल्लू अरविंद और निर्मला के साथ चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा कोनिडाला से मिलने गए और शादी का इनविटेशन दिया।
इस खास पल की झलक उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर की, जिसमें वे एक्टर को शादी का कार्ड देते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'तेलुगु रिवाज के अनुसार, शादी का पहला इनविटेशन अपने चाचा @chiranjeevikonidela garu और चाची सुरेखा को दिया।'
हुई पसुपु सेरेमनी
ऐसे में अब कपल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। घर वापस आकर परिवार ने हाल ही में पारंपरिक पसुपु सेरेमनी मनाई, जो तेलुगु कल्चर में शादी से पहले की एक खास रस्म है। सिरीश ने इस सेरेमनी का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो मोंटाज शेयर करते हुए लिखा, 'शादी की रस्में ऑफिशियली हमारे पसुपु फंक्शन के साथ शुरू हो गई हैं।' हालाकि, अल्लू अर्जुन अपने छोटे भाई की सेरेमनी में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनकी पत्नी स्नेहा और राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद थे।
बता दें, अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी ने 31 अक्टूबर, 2025 को एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी, जिसमें उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे।
