''धुरंधर'' की आलोचना के बाद जमकर ट्रोल हुईं ये फेमस निर्देशक, प्राइवेट कर लिया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट

Tuesday, Feb 03, 2026-12:51 PM (IST)

 मुंबई. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज़ के बाद जहां दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। वहीं, हाल ही में एक जानी-मानी फिल्म निर्देशक अप्रत्यक्ष तौर पर फिल्म की आलोचना करती नजर आईं। उनकी आलोचनात्मक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जिसके चलते उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। यह निर्देशक कोई और नहीं बल्कि शाजिया इकबाल हैं, जिन्होंने ट्रोलिंग के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया।

PunjabKesari

शाजिया इकबाल ने क्या कहा था?

शाजिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था- यह एक “बेहद घटिया फिल्म” है और इसमें नफरत व हिंसा को बढ़ावा देने वाले तत्व मौजूद हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह सब किसी अनजाने में नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि तकनीकी तौर पर फिल्म अच्छी तरह बनाई गई है और इसका बैकग्राउंड म्यूजिक प्रभावशाली है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

इन टिप्पणियों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शाजिया इकबाल को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कई यूज़र्स ने उनके बयान को लेकर नाराज़गी जाहिर की, तो कुछ ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बताया। ट्रोलिंग बढ़ने के बाद शाजिया ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया, जिससे यह साफ हो गया कि विवाद का असर उन पर पड़ा है।

PunjabKesariPunjabKesari

शाजिया इकबाल कौन हैं?

शाजिया इकबाल एक भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने ‘धड़क 2’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, जो अगस्त 2025 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

वहीं दूसरी ओर, फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई। अब इसका दूसरा भाग 19 मार्च 2026 में रिलीज़ होने वाला है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News